IPL 2024: केवल 50 लाख रुपए के इस खिलाड़ी ने 25 गेंदों में बना डाले 71 रन

Samachar Jagat | Monday, 08 Apr 2024 11:52:20 AM
IPL 2024: This player, who paid only Rs 50 lakh, scored 71 runs in 25 balls

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 71) की तूफानी पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में 29 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए आईपीएल 2024 के 20वें मैच में पांच बार की विजेता मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन का पहाडऩुमा स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बना सकी।

मैच में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ट्रिस्टन स्टब्स दिल्ली के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने हुए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। 23 साल के ट्रिस्टन स्टब्स इस मैच में केवल 25 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए। 284 के स्ट्राइक रेट खेली गई इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और सात छक्के लगाए। इस पारी के दम पर उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

स्टब्स ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। उन्होंने केवल 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि दिल्ली कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका के इस क्रिकेटर को बहुत ही कम कीमत पर खरीदा है।

आईपीएल 2024 के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी में ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा था। इससे पहले स्टब्स मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। वह दो सीजन (2022 और 2023) में इस टीम की ओर से कुल चार मैच खेल चुके हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.