ODI World Cup: विराट कोहली तोड़ेंगे अब सचिन का ये विश्व रिकॉर्ड!

Samachar Jagat | Wednesday, 04 Oct 2023 04:24:09 PM
ODI World Cup: Virat Kohli will now break this world record of Sachin!

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप का आगाज भारत में कल से होने जा रहे रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस विश्व कप में अपना प्रभाव छोडऩे के लिए बेताब हैं। इस विश्व कप में विराट कोहली के पास शतकों को विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

एक दिवसीय क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने अपने वनडे कॅरियर में सर्वाधिक 49 शतक लगाए हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इस मामले में सचिन से ज्यादा पीछे नहीं है।

वह अपने वनडे कॅरियर में 47 शतक लगा चुके हैं। अगर विराट कोहली विश्व कप में तीन शतक लगाने में सफल हो जाते हैं, तो विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। विराट कोहली इसके साथ ही वनडे में शतकों का अर्धशतक लगाने वाले भी दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली अभी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए उनके लिए ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ पाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.