PM Kisan Yojana: कल किस समय जारी होगी योजना की 22वीं किस्त? जान लें आप

Hanuman | Thursday, 12 Mar 2026 02:51:30 PM
PM Kisan Yojana: Know when the 22nd installment of the scheme will be released tomorrow?

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त शुक्रवार को जारी की जाएगी। पीएम मोदी गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करेंगे। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि पीएम मोदी शुक्रवार को किस समय योजना की 22वीं किस्त की राशि जारी करेंगे।

खबरों के अनुसार, गुवाहाटी में शाम 5 बजे कार्यक्रम शुरू होगा और इसके बाद ये किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। योजना के तहत केन्द्र सरकार की ओर से हर साल किसानों को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता हर चार माह में दो-दो हजार रुपए कि किस्त के रूप में दी जाती है। अब तक योजना की कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का देशभर में बड़ी संख्या में किसान फायदा उठा रहे हैं। अगर आप भी पात्र हैं तो योजना का लाभ जरूर ही लेना चाहिए। ये राशि किसानों के लिए कई प्रकार से उपयोगी साबित होगी।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.