Ranji Trophy: केएल राहुल की शतकीय पारी से जीता कर्नाटक, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Hanuman | Monday, 09 Feb 2026 04:47:33 PM
Ranji Trophy: KL Rahul's century guides Karnataka to victory and secures their place in the semi-finals

खेल डेस्क। भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (130 रन) की शतकीय पारी के पर कर्नाटक ने मुंबई को हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। राहुल ने अपने प्रथम श्रेणी कॅरियर का 24वां शतक लगाया। कर्नाटक का सेमीफाइनल में अब मुकाबला उत्तराखंड से होना है। राहुल को उनकी बेहतरीन बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मुंबई के खिलाफ शरद पवार क्रिकेट एकैडमी में खेलते हुए क्वार्टरफाइनल मैच में चौथी पारी में मुंबई ने जीत के लिए कर्नाटक को 324 रनों का लक्ष्य दिया। इस पारी में राहुल ने केवल 182 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 130 रनों की मैच विजयी शतकीय पारी खेली।

उन्होंने पहली पारी में  28 गेंदों पर 26 रन बनाए थे।  कर्नाटक ने ये मैच चार विकेट से जीता। इस मुकाबले में मुंबई ने की पहली पारी केवल 120 रन पर ढेर हो गई। कर्नाटक की टीम भी पहली पारी में केवल 173 रन ही बना सकी। मुंबई ने दूसरी पारी में 325 बनाए।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.