IND vs NZ: वनडे क्रिकेटर में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बने शुभमन गिल, सचिन को छोड़ा पीछे  

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Jan 2023 05:22:23 PM
Shubman Gill became the fifth Indian cricketer to score a double century in ODI cricket, left behind Sachin

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले वनडे में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने केवल 145 गेंदों पर वनडे क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। 

शुभमन गिल से पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग, रोहित शर्मा और इशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं। उन्होंने भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

सचिन ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाए थे। जबकि शुभमन गिल ने 149 गेेंदों पर 19 चौके और नौ छक्कों की सहायता से 208 रन बनाए हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.