नाइट क्लब में पकड़े गए स्टोक्स और एटकिंसन, अब England टीम से हो सकती है छुट्‌टी

Hanuman | Tuesday, 09 Jun 2026 08:43:54 AM
Stokes and Atkinson caught at a nightclub, could now face exclusion from the England squad

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 115 रन से जीतने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को नाइट क्लब में जश्न मनाना भारी पड़ सकता है। ये दोनों खिलाड़ी सोमवार की सुबह एक नाइट क्लब में मौजूद थे। इससे वह बड़ी परेशानी में घिर गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड अब उन दोनों के खिलाफ जांच कर रहा है। दोनों पर ईसीबी के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।

जांच में दोषी पाए जाने के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की भारतीय टीम से छुट्‌टी हो सकती है। खबरों के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड एक बयान जारी कर बताया कि वे टीम के प्रोटोकॉल को तोड़ने के मामले की जांच कर रहे हैं। बोर्ड ने ये भी संकेत दे दिए हैं इस घटना के कारण स्टोक्स और एटकिंसन दोनों को अगले मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 17 जून से 'द ओवल' मैदान पर शुरू होगा। जल्द ही इस मैच के लिए टीम की घोषणा होने वाली है। ऐसे में अगर स्टोक्स और एटकिंसन दोषी पाए गए तो इस मैच के लिए उनकी टीम से छुट्टी हो सकती है।

क्रिकेट रेगुलेटर से कर दी है शिकायत
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन उस समय नाइट क्लब में ही थे जब वहां वह घटना घटी। बोर्ड अभी इस मामले से जुड़ी और जानकारियां जुटा रहा है। इसके साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से इसकी शिकायत खेल की निगरानी करने वाली संस्था 'क्रिकेट रेगुलेटर' से भी कर दी है।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.