- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मैच खेला जाएगा या नहीं, ये तो आगामी समय ही बताएगा। इस मैच के आयोजन के लिए आईसीसी भी हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी के तहत आईसीसी ने रविवार को पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ बैठक की है। इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी शामिल थे।
खबरों के अनुसार, इस बैठक में पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट खत्म करने के लिए अब आईसीसी के सामने तीन बड़ी शर्तें रख दी हैं।
खबरों के अनुसार, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने बॉयकॉट कॉल खत्म करने के लिए आईसीसी के सामने वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू शेयर करने, भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट संबंध फिर से शुरू करने और टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की शर्तें रखी हैं। माना जा रहा है की भारतीय बोर्ड दूसरी डिमांड के लिए कभी राजी नहीं होगा।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें