Under-19 World Cup: विल मलाजुक ने तोड़ा चार साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, लगा डाला सबसे तेज शतक

Hanuman | Wednesday, 21 Jan 2026 08:45:09 AM
Under-19 World Cup: Will Malajczuk breaks four-year-old world record, scores the fastest century.

खेल डेस्क। अंडर19 विश्व कप में पाकिस्तानी बल्लेबाज कासिम अकरम का सबसे तेज शतक लगाने का चार साल पुराना विश्व रिकॉर्ड टूट गया है। ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ने ध्वस्त किया है। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच खेले गए 16वें मुकाबले में ये रिकॉर्ड टूटा है।

ग्रुप-ए के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। जवाब में विल मलाजुक की तूफानी शतकीय पारी के दम पर ऑस्टेलिया ने लक्ष्य केवल 29.1 ओवर में ही एक विकेट गंवाकर हासिल कर है। विल मलाजुक ने महज 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद  उन्होंने केवल 14वें ओवर में ही 51 गेंदों पर सेंचुरी जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।

प्रकार विल ने  आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया। इससे पहले इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कासिम अकरम के नाम था। कासिम ने अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ एंटीगा के नॉर्थ साउंड में 63 गेंदों पर तूफारी शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

विल मलाजुक  ने बनाए 55 गेंदों पर 102 रन

 विल मलाजुक  शतक पूरा करने के बाद ही आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की पारी खेली। इस शतकीय पारी में उन्होंने 12 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। कंगारू टीम की ओर से नितेश सैमुअल ने भी नाबाद 60 रनों की पारी खेली।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.