क्या Virat Kohli को फिर से मिलने वाली है कप्तानी?

Hanuman | Monday, 12 May 2025 08:17:13 AM
Will Virat Kohli get the captaincy again?

खेल डेस्क। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद जल्द ही आईपीएल-2025 शुरू होने की उम्मीद जग गई है। आईपीएल-2025 का बचा हुआ संस्करण शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का कप्तान बदल सकता है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को चेन्नई के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। इसी कारण से वह 13 मई को होने वाले मैच से भी बाहर रह सकते थे।

रजत पाटीदार चोट से ठीक हुए हैं या नहीं, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पाटीदार अगर बचे हुए संस्करण में आरसीबी की कप्तानी नहीं करते हैं तो एक बार फिर से विराट कोहली ये जिम्मेदारी निभा सकते हैं। विराट कोहली लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी कर चुके हैं। उनको कप्तानी का अनुभव भी है और सीनियर होने के नाते इसके दावेदार भी थे। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जाने के बेहद करीब है। आरसीबी का अगला मैच लखनऊ से होगा। अगर आरसीबी उसे हरा देती है तो फिर प्लेऑफ में जगह बना लेगी। 

इस बात की भी है संभावना
आपको बता दें कि रजत पाटीदार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में उंगली में चोट लग गई थी। इसके बाद पाटीदार को दस दिन तक ट्रेनिंग में हिस्सा लेने से मना किया गया था। हालांकि ये भी संभावना जताई जा रही हैं कि रजत पाटीदार को आईपीएल स्थगित होने के बाद ठीक होने में पर्याप्त समय मिल गया है। इससे वहीं टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.