Yashasvi Jaiswal ने जयपुर में खेली बड़ी शतकीय पारी, 174 गेंदों पर बना दिए इतने रन

Hanuman | Tuesday, 04 Nov 2025 03:33:04 PM
Yashasvi Jaiswal smashed a huge century in Jaipur, scoring these many runs in 174 balls

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत 14 नवम्बर से होगी।

इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बड़ी शतकीय पारी खेली है। यशस्वी जायसवाल ने मुंबई की ओर से राजस्थान के खिलाफ एलीट, ग्रुप डी के जयपुर में खेले जा रहे मैच में शतकीय पारी खेल मुंबई की बड़ी हार लगभग टाल दी है। इस मैच की पहली पारी में 67 रन बनाने के बाद जायसवाल ने दूसरी पारी में 156 रन की शतकीय पारी खेली।

मैच में मुंबई पहली पारी में केवल 254 रन ही बना सकी थी। जवाब में मेजबान राजस्थान ने पहली पारी छह विकेट गंवाकर 617 रन पर घोषित की। मुंबई टीम ने दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 269 रन बना लिए हैं। आज मैच का अन्तिम दी है। इससे मैच ड्रॉ होने की पूरी संभावना है। यशस्वी जायसवाल ने अपनी शतकीय पारी में 174 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके और एक छक्का लगाया है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.