चार और कांग्रेसी अब बन गए भाजपाई 

Samachar Jagat | Friday, 28 Apr 2017 06:35:17 PM
Four Congress MLAs joined BJP in Manipur

इम्फाल, मणिपुर
मणिपुर में कांग्रेस के चार विधायक शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की मौजूदगी में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।  

मणिपुर भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष समुतिबाला नोंगथाउजम ने बताया कि भाजपा में शामिल होने वालों में एन. हाओकिप, वाई. सुरचंद्र सिंह, एस. बीरा सिंह और ओ. लुखोई सिंह शामिल हैं।

मणिपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा असम के वित्त मंत्री हिमंता बिस्व शर्मा और मणिपुर राज्य भाजपा प्रमुख के. बी. सिंह समेत अन्य नेता शामिल हुए।

इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक टी. श्यामकुमार सिंह और गिनसुआनहाउ पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

असली हीरो गंभीर उठाएंगे सुकमा में शहीद हुए जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा

पहले पत्थरबाजी रुके तो पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के दे सकते है आदेशः SC

क्रिकेट इतिहास के इन 5 कैचों ने किया खुद फील्डर और दर्शकों को अचंभित

राहुल गांधी पार्टी आॅफिस में समय दे तो बदल सकते है हालातः शीला दीक्षित

EPFO ने दी बड़ी राहत- बिना लौटाए एडवांस में निकालिए पीएफ का पैसा

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.