मुहाना थाना इलाके में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव

Samachar Jagat | Saturday, 18 Feb 2017 02:54:31 PM
Muana station area in semi-nude woman's body

जयपुर। राजधानी के मुहाना थाना इलाके में एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मुहाना थाना क्षेत्र के इस्कॉन मंदिर के पास में एक बोरे में युवती का शव मिला है। युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में है और उसके गले में रस्सी बंधी हुई है। वहीं महिला के शव मिलने की सूचना पर मुहाना थाना पुलिस एसएफएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव के आस-पास जांच कर की।

स्पष्ट नियमों के अभाव में उलझी पंचायत सहायक चयन प्रकिया, पहले ही दिन कई जगह किया विरोध

वहीं एसफएल टीम ने महिला के शव और उसके आस-पास से कुछ साक्ष्य जुटाए है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को इस्कॉन मंदिर रोड पर एक बोरे में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस बोरे की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार महिला के गले में रस्सी बंधी हुई हैं और शरीर के आधे हिस्से पर कपड़े नहीं है।

वहीं अर्धनग्न अवस्था में मिले महिला के शव को देखकर पुलिस दुष्कर्म की भी आशंका जता रही है। वहीं पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि युवती की किसी अन्य जगह हत्या कर आरोपियों ने उसे यहां लाकर फेंक कर फरार हो गए है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एसएमएस अस्पताल की मार्चरी में रखवाया है। वहीं पुलिस अभी महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

बेनामी प्रॉपर्टी को लेकर आयकर विभाग की कार्रवाई, मालिकों को जारी किया 90 दिन का नोटिस

13 फरवरी को आमेर थाना इलाके में भी मिला था शव : वहीं शहर में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस चिंतित नजर आ रही है। अभी 13 फरवरी को भी आमेर थाना इलाके के कूकस एरिया में एक महिला का जला हुआ शव मिला था। अब मुआना थाना इलाके में एक और मिले महिला के शव ने महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचारों और हत्याओं के बारे में पुलिस के चहरे पे एक बार फिर चिंता की लकिरों ला दी है। 


खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, हादसे में तीन युवको की मौत

बोलेरो और ट्रक में भिषण भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत

30 मार्च से प्रदेश में शुरू होगी 5वीं बोर्ड परीक्षा

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.