घरों में हुआ कन्या पूजन, रामनवमी पर शहर में होगा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Apr 2017 11:39:52 AM
special programs Organizing in the jaipur city at Ramnavmi

राजधानी में रामनवमी पर घरों में कन्या पूजन किया गया। नवरात्र व्रत करने वाले भक्तों ने मां दुर्गा स्वरूप कंजकों को भोजन कराया और इसके बाद भक्तों ने आठ दिन से जारी व्रत को खोलकर प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है। नवमी के दिन इन कन्याओं को नौ देवी का रूप मानकर पूजा जाता है।

धन वृद्धि के लिए कन्या पूजन के दिन अवश्य करें ये काम

कन्याओं के पैरों को धोया जाता है और उन्हें आदर-सत्कार के साथ भोजन कराया जाता है। भक्त अपने सामर्थ्य के मुताबिक कंजकों को भोजन कराकर दक्षिणा देते हैं। इससे माता प्रसन्न होती हैं और भक्तों को माता सुख-समृद्धि का वरदान देती है।

रामनवमी पर शहर में होगा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

इसके साथ ही आज रामनवमी भी है, रामनवमी पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शहर के राम मंदिरों को सोमवार को ही सजा लिया गया और आज मंदिरों में भगवान श्री राम का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद राम दरबार का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा करने से होती है सुख और समृद्धि की प्राप्ति

इस अवसर पर शहर में जगह-जगह शोभायात्राएं, जन्म अभिषेक, पूजन, श्रृंगार, बधाई गान, महाआरती और हवन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! आखिर माता दुर्गा ने शेर को ही क्यों चुना अपनी सवारी के लिए

जानिए मां दुर्गा के 108 नाम और उनके अर्थ के बारे में .....

Navratri Special : मां दुर्गा के नौ रूप और उनकी महिमा

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.