ये सेलेब्स के एक ट्वीट की कीमत लाखों में हैं, जानिए कौन कौन हैं?

Samachar Jagat | Sunday, 15 Jan 2017 12:36:41 PM
These prices are in millions celebs a tweet

तेजी से बढ़ते सोशल साइट्स का अंदाज़ा आप देख ही सकते हैं। हर कोई सोशल साइट्स पर बहुत एक्टिव रहता हैं। अगर हम बात करे बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तो वो भी कम नहीं हैं। एक्टिव होने के साथ उनके एक ट्वीट की कीमत लाखों में हैं। जानिए ऐसे कौन कौन से सेलिब्रिटी हैं। 

वीरेन्द्र सहवाग
पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग क्रिकेट छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सहवाग के ट्विटर पर 8.19 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सहवाग ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने ट्वीट के जरिए 6 महीनों में ही करीब 30 लाख रुपए कमाई की है।

युवराज सिंह
क्रिकेटर युवराज सिंह के ट्विटर पर लगभग 40 लाख फॉलोअर्स हैं और वह एक वेब ब्राउजर को प्रमोट करते रहते हैं जिसके लिए उन्हें 2 से 4 लाख रुपये मिलते हैं। 

संयज बाबा की बायोपिक की शूटिंग हुई शुरू 

प्रियंका चोपड़ा
वहीं बॉलीवुड की देशी गर्ल्स प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ 70 लाख पहुंच चुकी है। उनके फॉलोअर्स ज्यादा हैं तो उन्हें इसके लिए पैसे भी ज्यादा मिलते हैं। प्रियंका को किसी ब्रांड के लिए ट्वीट करने पर हर महीने 12 लाख रुपए तक मिलते हैं।

शाहिद कपूर
अब तक 6 हजार से ज्यादा ट्वीट कर चुके शाहिद के ट्विटर पर 95 लाख फॉलोअर्स हैं। बताया जाता है कि एक शो के प्रमोशन के लिए ट्वीट करने पर उन्हें 12 लाख रुपए दिए गए थे। यह भी पढ़ें: ये हैं हॉलीवुड की टॉप 5 हॉरर फिल्में जिन्हें अकेले नहीं देख पाएंगे आप

'रईस' के पास ‘बनिए का दिमाग और मियांभाई की डेरिंग’ सब कुछ हैं

सोनाक्षी सिन्हा 
सोना भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं और इनके फॉलोअर्स भी बढ़ते जा रहे हैं. सोनाक्षी सिंन्हा को भी ब्रांड के लिए ट्वीट करने पर हर एक ट्वीट के 4 से 5 लाख रुपये मिलते हैं. 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.