अमेरिकी प्रशासन की क्षेत्रीय सुरक्षा के पुराने सिद्धांतों पर चलने की उम्मीद : केरी

Samachar Jagat | Saturday, 14 Jan 2017 07:36:57 AM
The US administration's regional security expected to run on the old principle: Kerry

हनोई। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा के मामले में ट्रम्प प्रशासन के भी ओबामा प्रशासन की सिद्धातों पर कायम रहने की उम्मीद है।

ट्रंप ने आरोपों के लिए डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन को जिम्मेदार ठहराया

केरी ने विवादित दक्षिण चीन सागर के संदर्भ में यहां के एक विश्वविद्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए कहा ‘‘छोटे या बड़े देशों को आक्रमकता से बचना चाहिए और किसी भी विवाद को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से हल करना चाहिए।‘‘

अमेरिका के नामित विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा था कि चीन को कृत्रिम द्वीपों तक पहुंच नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने चीन को कृत्रिम द्वीप खाली करने और वहां से हथियार हटाने को कहा और नए द्वीपों के निर्माण नहीं करने की नसीहत दी। श्री टिलरसन के बयान के बाद केरी ने यह प्रतिक्रिया दी है।

अंतरराष्ट्रीय वाई-फाई के लिए बीएसएनएल का टाटा कम्युनिकेशंस से करार

एजेंसी 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.