धार्मिक कार्यों के रूप में प्रायः नींबू का प्रयोग नजर दोष तथा किसी के द्वारा किए गए टोने-टोटके से बचाने के लिए किया जाता है। नींबू का विभिन्न प्रकार से प्रयोग करके बुरी नजर एवं बुरी हवाओं से बचा जा सकता है। कुछ लोग टोने-टोटकों को अंधविश्वास मानते हैं और कुछ लोगों का इन पर अटूट विश्वास होता है। नींबू घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं।
जानिए! शकुन शास्त्र में क्यों कहा जाता है कुत्ते को 'शकुन रत्न'
आपको बताते हैं नींबू और वास्तु का संबंध :-
यदि किसी मनुष्य को रात में अक्सर डारवने सपने आते है, जिसके कारण वह डर जाता है और ठीक से नींद नहीं आती है। ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति के तकिए के नीचे एक हरा नींबू रख दें और सूख जाने पर वह नींबू हटाकर दूसरा हरा नींबू रख दें। यह क्रिया लगातार 5 बार करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे और ठीक से नींद भी आने लगेगी।
नींबू का पौधा घर में होने से बुरी हवाएं घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। इससे वास्तु दोष का प्रभाव भी कम हो जाता है।
गुरूवार के दिन करें इस एक मंत्र का जाप, विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर
नींबू खट्टा होता है इसलिए इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। सकारात्मक ऊर्जा से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
व्यवसाय और दुकान के बाहर नींबू लटकाने से आपके व्यवसाय में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है और व्यवसाय में वृद्धि होती है।
(ये सभी जानकारियां शास्त्रों और ग्रंथों में वर्णित हैं, लेकिन इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेष पंडित या ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें।)
इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-
परीक्षा में सफल होने के लिए करें रामायण की इस चौपाई का जाप
जानिए कैसे हुए एक ही पिता के पुत्रों के वंश अलग-अलग
आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती तो करें ये उपाय