नियमित सेक्स करने से इम्यून सिस्टम रहता है मजबूत, जाने और भी फायदे ?

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 10:33:23 AM
These are the advantages of making physical relations

नियमित सेक्स अच्छी सेहत की कुंजी है।इन दिनों बड़ी संख्या में महिलाओं को मूत्राशय संबंधित बीमारियां हो रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं इस गंभीर समस्या से जूझ रही हैं। ऐसे समय में सेक्स महिलाओं की इस बीमारी को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। चूंकि संभोग के दौरान महिलाओं की कूल्हे की नियमित कसरत होती रहती है इसलिए उनके मूत्राशय भी स्वस्थ बने रहते हैं।
    
सेक्स को हमारे देश में टैबू माना जाता है। लेकिन यह भी सच है कि  इससे ब्लड प्रेशर कम रहता है और कलस्ट्रोल में सुधार होता है। हाल ही में जारी हुए एक सर्वे की मानें तो रोजाना सेक्स से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका आधी हो जाती है। 

प्रेग्नेंसी में माँ करती है मछली का सेवन तो, बच्चे को ऐलर्जी होने का जोखिम नहीं '

बढ़ाता है कामेच्छा 
सेक्स न सिर्फ प्लेजर का अनुभव करवाता है बल्कि यह आपकी कामेच्छा भी बढ़ाता है। महिलाओं में सेक्स के दौरान सेक्स योनि स्नेहक, रक्त संचार को बढ़ाता है। इससे सेक्सुअल प्लेजर के साथ लोग फिजिकली फिट भी रहते हैं। 

औरतों के ब्लाडर कंट्रोल में मददगार
सेक्स न केवल मर्दों के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी लाभदायक है। इससे ब्लाडर कंट्रोल (मूत्राशय नियंत्रण) की क्षमता बढ़ती है। सेक्स महिलाओं की मांसपेशियों की मजबूती में भी सहायक होता है। सेक्स के दौरान महिलाएं जब ऑर्गेज्म हासिल करती है तो इस दौरान हुआ स्राव उनकी मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक होता है। 

कम करता है BP 
ताजा रिसर्च की मानें तो सेक्स और ब्लड प्रेशर का आपसी रिश्ता होता है। सेक्स ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में कारगर होता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। 

बेहतरीन कसरत है सेक्स
सेक्स और कसरत एक दूसरे के पूरक हैं। कसरत करने से चुस्ती-फुर्ती मिलती है। जबकि सेक्स से भी तन-मन स्वस्थ रहता है। स्वस्थ्य सेक्स के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। सेक्स से से हर मिनट में पांच कैलोरी बर्न होती है। 

हार्ट अटैक का खतरा हो जाता है गुल
सेक्स आपके दिल के लिए भी बेहतर है। सेक्स करते रहने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता जाता है। नियमित सेक्स से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका आधी रह जाती है। साथ ही सेक्स करते रहने से एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन संतुलित रहता है। सप्ताह में दो बार सेक्स से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है।

लेजर हेयर रिमूवल करवाने से पहले जान ले इसके खतरों को भी 

यौन संबंध बनाने से प्रोस्टेट कैंसर
यौन संबंध बनाने से प्रोस्टेट कैंसर से भी काफी हद तक बचाव होता है। एक अंग्रेजी वेबसाइट पर प्रकाशित शोध में बताया गया है कि जो पुरुष महीने में कम से कम 21 बार इंजैक्यूलेट करते हैं, उन्हें अन्य के मुकाबले प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी कम रहता है।

कम बीमार पड़ते हैं
सेक्स करने से लोग कम बीमार पड़ते हैं। इसी संबंध में आई एक रिसर्च के मुताबिक, जो जोड़े नियमित तौर पर यौन संबंध बनाने का आनंद उठाते हैं, वे अपने ऑफिस से कम अवकाश लेते हैं। रिसर्च में बताया गया है कि एक सप्ताह में कम से कम दो बार सेक्स करना चाहिए। इससे लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली में काफी मजबूती आती है।

योनि में रक्त प्रवाह
सेक्स के मुद्दे पर बात करते हुए शिकागो की डॉक्टर लॉरीन श्ट्राशर कहती हैं कि सेक्स करने से सीध असर लोगों की कामुकता पर पड़ता है। जो जितना अधिक यौन संबंध बनाएगा, उसकी कामुकता में उतनी बढ़ोतरी होगी। लॉरीन ने इस पर कई तर्क भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिला में सेक्स करने से योनि में रक्त प्रवाह बेहतर होता है।

अच्छी नींद 

वर्तमान समय में लोग एक अच्छी नींद के लिए काफी तरसते हैं। इस दौड़भाग भरी जिंदगी में शायद ही कोई ऐसा कामकाजी व्यक्ति हो जो बेहतर नींद ले सके। ऐसे में यदि कपल नियमित रूप से सेक्स का आनंद उठाते रहें तो उन्हें अच्छी नींद मिल सकती है।

तनाव से राहत 
संभोग तनाव से भी राहत प्रदान करता है। कैलिफोर्निया की मनोचिकित्सक शीनी एमबरदर ने बताया कि अपने पार्टनर के करीब होने से चिंता और तनाव में भारी कमी आती है। ऐसे में लोग काफी खुश भी रहने लगते हैं।

इम्यून सिस्टम रहता है मजबूत 
सेक्स से पहले कसरत करेंगे तो आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर सकारात्मक असर पड़ेगा। एनर्जेटिक और तरोताजा महसूस करते हैं। सेक्स शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है, जिसकी वजह से लोग कम बीमार पड़ते हैं।

घरेलू उबटन से पाए गोरी त्वचा 

6 मिनट के वो व्‍यायाम जिनमें नहीं होती है उपकरणों की जरूरत 

सेक्सुअल पावर बढाने के लिए करे इन चीजो का सेवन 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.