दिल्ली की होटल में IT छापा, 3.25 करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Dec 2016 09:32:51 AM
Delhi Karol Bagh hotel in the old notes from the Income Tax Department seized Rs 32 5 crore

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद ब्लैकमनी को लेकर देशभर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) और सीबीआई के छापे और धरपकड़ जारी है। करोल बाग के एक होटल से आयकर विभाग ने 3.25 करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त किए। पूछताछ में पता चला है कि ये रुपये मुंबई के किसी हवाला कारोबारी के हैं। फिलहाल, जांच जारी है।

कल के बाद कही नहीं चलेंगे 500 के पुराने नोट, सिर्फ बैंक ही...

क्राइम ब्रांच को मिली गुप्त जानकारी के बाद करोलबाग के होटल में बुधवार सुबह आयकर विभाग और क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। यह होटल चन्ना मार्केट में है। होटल के कमरा नं 202 में छापा डाला गया जहां 5 लोग मौजूद थे। यह कालाधन अलग-अलग कार्ड बोड्र्स में रखा हुआ था। आयकर विभाग के छापे में करोल बाग से 3.25 करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त किए गए हैं।

अब हुआ जयललिता का दाह संस्कार

भ्रष्टाचारियों को नोटों को पैकिंग स्पेशल लोगों से कराई गई थी ताकि स्कैनिंग मशीन से भी नोटों का पता न चल पाए। नोटों की पैकिंग ऐसे की गई थी कि एयरपोर्ट की जांच में भी इसका पता न चल पाता। आयकर विभाग हवाला कारोबारी का पता लगा रहा है और जांच जारी है।

भारत में अमान्य नोटों को भेजा जा रहा दुबई, बनता है फर्नीचर

टीवी स्टिंग का खुलासा : राजनेता करा रहे कालेधन को सफेद

न्यू ईयर पर रेलवे देगा बड़ा तोहफा, यात्रीगण करें थोड़ा इंतजार

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.