न्यू ईयर पर रेलवे देगा बड़ा तोहफा, यात्रीगण करें थोड़ा इंतजार

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Dec 2016 08:15:44 AM
railway to rationalize flexi fare system reduce rates

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे आम आदमी को जल्द ही बढ़ी राहत देने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने फ्लेक्सी फेयर में बदलाव का किया है। राजधानी, शताब्दी और दूरंतों ट्रेनों में भी अब आरएसी टिकट दिए जाने पर विचार हो रहा है। साइड लोअर बर्थ को आरएसी कोटे में दिया जाएगा। इन वीआईपी ट्रेनों में तत्काल कोटा भी 30 फीसदी की जगह 10 फीसदी किया जाएगा। साथ ही किराए में भी कुछ राहत मिल सकती है। राजधानी, शताब्दी और दूरंतों के फ्लेक्सी किराये में 10 फीसदी कटौती हो सकती है। रेलवे ने ये फैसला ट्रेनों में सीटों के खाली रह जाने से लिया है।

टीवी स्टिंग का खुलासा : राजनेता करा रहे कालेधन को सफेद

बिना बुर्के में फोटो ट्वीट करने वाली महिला गिरफ्तार

9 सितंबर को शुरू किए गए फ्लेक्सी सिस्टम से राजधानी, दूरंतों और शताब्दी ट्रेनों में आखिरी समय में बुकिंग कराने पर किराए में अधिकतम 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता था। अब टिकट की बुकिंग 40 फीसदी तक ही महंगी होगी। फ्लेक्सी फेयर के तहत 10 फीसदी सीट बुक होने पर बेस फेयर में 10 फीसदी का इजाफा हो जाता है। रेलवे ने घाटे से उबरने के लिए इसे लागू किया है। इस सिस्टम के तहत इन सभी ट्रेनों में उपलब्ध सीटों में से 10 फीसदी सीटों की बुकिंग मूल किराए पर थी यानी अगर किसी जगह का मूल किराया 100 रुपये है तो पहले 10 फीसदी टिकट 100 रुपये के बेस प्राइस पर बुक होंगे।

भारत में अमान्य नोटों को भेजा जा रहा दुबई, बनता है फर्नीचर

10 फीसदी सीटों की बुकिंग के बाद राजधानी और दूरंतों के अगले 10 फीसदी टिकट 110 रुपये के आधार पर बुक होंगे. इसके बाद अगले 20 फीसदी टिकट की बुकिंग के बाद अगले 10 फीसदी टिकट 120 रुपये पर बुक होगें. 30 फीसदी टिकट बुक होने के बाद अगले 10 फीसदी टिकट 130 रुपये पर बुक होंगे. इसी तरह 40 फीसदी टिकट बुक होने के बाद अगले अगले 10 फीसदी टिकट की बुकिंग 140 रुपये के दर पर होगी।

सभी बैंकों के सीसीटीवी फुटेज केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश

नोटबंदी : बंगाल में चाय बगान व जूट मिल कर्मियों के वेतन में देर



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.