बिना बुर्के में फोटो ट्वीट करने वाली महिला गिरफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Dec 2016 07:55:09 AM
Saudi police arrest woman for posting photo without veil on Twitter

रियाद। सऊदी अरब पुलिस ने एक महिला को बिना बुर्के पहने फोटो ट्वीट करने के जुर्म में अरेस्ट किया है।  यह सनसनीखेज मामला सऊदी अरब की राजधानी रियाद का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक फवाज अल मैमन ने कहा कि महिला ने रियाद के पॉपुलर कैफे के बाहर खड़े होकर यह फोटो खिंचवाई है, तस्वीर में महिला ने बुर्का नहीं पहना है।

न्यू ईयर पर रेलवे देगा बड़ा तोहफा, यात्रीगण करें थोड़ा इंतजार

मैमन बोले कि महिला की उम्र 20 से 30 वर्ष तक बताई जा रही है, महिला के किसी गैर मर्द के साथ संबंध भी बताए जा रहे है, फिलहाल महिला को जेल भेज दिया गया है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पुलिस ने महिला का नाम तो उजागर नहीं किया है, लेकिन कई वेबसाइट्स ने महिला का नाम मलक अल-शहरी बताया है।

भारत में अमान्य नोटों को भेजा जा रहा दुबई, बनता है फर्नीचर

महिला ने अपनी यह फोटो पिछले माह पोस्ट की थी जिसकी लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आलोचना हो रही थी। रियाद पुलिस के अनुसार महिला ने सऊदी में लागू नियमों का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि सऊदी में महिलाओं के ऊपर कई प्रकार के प्रतिबंध लगे हुए है। घर से बाहर निकलने पर महिला को खुद को सर से पैर तक ढक़ना जरूरी है।

टीवी स्टिंग का खुलासा : राजनेता करा रहे कालेधन को सफेद

सभी बैंकों के सीसीटीवी फुटेज केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश

नोटबंदी : बंगाल में चाय बगान व जूट मिल कर्मियों के वेतन में देर



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.