महाराष्ट्र में 36 घंटे के बावजूद आतंकवादियों को कोई सुराग नहीं

Samachar Jagat | Saturday, 24 Sep 2016 08:55:03 PM
Despite 36 hours in Maharashtra terrorists have no clue

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के उरण में दो दिन पहले दिखे पांच संदिग्ध आतंकवादियों की तलाशी में लगी विभिन्न जांच एजेंसियों को अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

पाकिस्तान को विश्व में अकेले रहने पर मजबूर कर देंगे: पीएम मोदी

सूत्रों के मुताबिक नौसेना ने आधिकारिक तौर पर कल शाम को तलाशी अभियान बंद कर दिया था लेकिन अन्य एजेंसियों का तलाशी अभियान जारी है। यहां से 50 किलोमीटर दूर उरण में स्कूली छात्रों ने पांच संदिग्ध आतंकवादियों को देखा था और उनकी सूचना के बाद ही संदिग्धों को खोजने का काम शुरू किया गया था। 

विशेष कार्य बल, महाराष्ट्र पुलिस, केन्द्रीय ओद्यौगिक सुरक्षा बल और महाराष्ट्र फोर्स वन के जवान नवी मुंबई और मुंबई में पांचों संदिग्ध आतंकवादियों की तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। इन आतंकवादियों तक पहुंचने के लिए कल पुलिस ने दो स्केच भी जारी किए थे।

हरियाणा सरकार ने राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई का किया गठन

गौरतलब है कि स्कूल के विद्यार्थियों ने पठानी सूट पहने और पीठ में बैग टांगे हुए पांच-छह सशस्त्र संदिग्धों को देखा था और तब से ही तलाशी अभियान जारी ।         -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.