DA: दिवाली से पहले अब इन कर्मचारियों मिला है बड़ा तोहफा, बढ़ जाएगी सैलरी

Hanuman | Wednesday, 30 Oct 2024 12:39:29 PM
DA: Before Diwali, these employees have got a big gift, salary will increase

इंटरनेट डेस्क। दीपों के त्योहार दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। ये खबर उत्तराखंड से आई है। यहां पर सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। खबरों के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने अब प्रदेश के कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है। इससे कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी से बढक़र 53 फीसदी हो गया है। उत्तराखंड सरकार की ओर से सभी नियमित, पूर्णकालिक और यूजीसी से जुड़े अधिकारियों को बढ़ा हुआ भत्ता एक जुलाई 2024 से दिया जाएगा।  एक जुलाई से 30 सितंबर तक के महंगाई भत्ते के बकाए का भुगतान नकद करने का निर्णय सरकार ने लिया है।  वहीं एक अक्टूबर से भत्ता वेतन में जोड़ दिया जाएगा। 

इन कर्मचारियों को दिया जाएगा तदर्थ बोनस का लाभ 
जो कर्मचारी 31 मार्च 2024 को सेवा में थे और जिन्होंने कम से कम छह महीने की सेवा की की है उन्हें सरकार की ओर से बोनस दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से साल2023-24 के लिए राज्य के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को तदर्थ बोनस का लाभ दिया जाएगा। 

कर्मचारियों को उनके सेवा अनुपात के हिसाब से प्रदान किया जाएगा बोनस 
दीपावली से पहले यहां के कर्मचारियों के  लिए ये किसी सौगात से कम नहीं है। सरकार की ओर से  छह माह से एक साल तक की सेवा के लिए कर्मचारियों को उनके सेवा अनुपात के हिसाब से बोनस  प्रदान किया जाएगा। अस्थाई और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में हर साल कम से कम 240 दिन कार्य किया हो, उन्हें भी सरकार की ओर बोनस दिया जाएगा।  आर्थिक रूप से कमजोर निकायों के कर्मचारियों का बोनस उनके निकाय की ओर से दिया जाएगा। 

PC: fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.