DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने होली से पहले दिया तोहफा, बढ़ा दिया 4 प्रतिशत डीए

Samachar Jagat | Friday, 08 Mar 2024 10:56:11 AM
DA Hike: Government gave gift to central employees before Holi, increased DA by 4 percent

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखती हैं और समय समय पर उनके लिए कई घोषणाएं करती रहती है। इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार ने होली और लोकसभा चुनावों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी घोषणा की है। जी हां सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की वृ़द्धी की घोषणा कर दी है। 

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जनवरी से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देय होगा। गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए/डीआर की दरों में 4 फीसदी की बढ़ोतरी पर मुहर लगी है। इस वृद्धि के साथ ही डीए की मौजूदा दर 46 से 50 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 

नियम है कि डीए की दर 50 प्रतिशत के पार होने पर वेतनमान और अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हो जाती है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारी संगठन भी सरकार पर आठवें वेतन आयोग गठित करने का दबाव डाल सकते हैं। 

pc- parbhat khabar

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.