DA/HRA Hike: कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी,DA के साथ साथ बढ़ेगा HRA भी, सैलेरी में होगा भारी इजाफा

Samachar Jagat | Monday, 03 Jul 2023 11:25:33 AM
DA/HRA Hike: Good news for employees, along with DA, HRA will also increase, there will be a huge increase in salary

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए हर तीन से चार महीने में कुछ ना कुछ नया करने में लगी रहती है। ऐसे में कर्मचारियों को भी समय समय पर कुछ ना कुछ मिलता ही रहता है। ऐसे में सरकार अब कर्मचारियों के लिए बड़ी खुश खबर सामने लाने जा रही है। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में केंद्र की मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर सकती है।

साथ ही साथ कर्मचारियांे के एचआरए में भी बढ़ोतरी हो सकती है।  इससे पहले डीए मार्च में बढ़ाया गया था और एचआरए दो साल पहले जुलाई 2021 में बढ़ाया गया था। ऐसे में एचआरए में भी बदलाव यानी के बढ़ोतरी की उम्मीद है। मीडिया रिपाटर्स की माने तो सरकारी कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस जल्द ही बढ़ाया जा सकता है।

अगर ऐसा हो जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में काफी बढ़ोतरी होगी। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से डीए का भी इंतजार कर रहे है। ऐसे में अब जुलाई का महीना चल रहा है तो उनके महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है।

pc- india.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.