EPFO: अब बिना कारण बताए ही पीएफ खाते से 75% पैसा निकाल सकेंगे लोग

Hanuman | Monday, 15 Dec 2025 03:11:21 PM
EPFO: Now people can withdraw 75% of the money from their PF account without giving any reason

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से पीएफ खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर आई है। खबर ये हे कि एक कॉन्क्लेव में श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने पीएफ से जुड़ी व्यवस्थाओं पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि लोग पीएफ खाते से 75% पैसा निकाल सकेंगे।

मंडाविया ने इस दौरान जानकारी दी कि केन्द्र सरकार का कर्मचारी भविष्य निधि को लेकर फोकस इसे ज्यादा सरल, लचीला और जरूरत के समय काम आने वाला बनाना है। उन्होंने बताया कि नए नियम के तहत अब पीएफ खाताधारक बिना किसी कारण बताए अपने खाते से 75 प्रतिशत तक राशि निकाल सकेंगे।

हालांकि शर्त केवल इतनी है कि खाते में कम से कम 25 प्रतिशत पैसा जमा रहना चाहिए। इस प्रकार का निर्णय केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में लिया गया। इससे नौकरीपेशा लोगों को जरूरत के समय अपने ही पैसे तक आसान पहुंच मिलेगी।वहीं रिटायरमेंट के लिए जरूरी बचत भी सुरक्षित बनी रहेगी।

PC: freepressjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.