Government Scheme: सरकार बिना गारंटी के देती है 20 लाख रुपए तक का लोन, जान लें

Hanuman | Thursday, 23 Jul 2026 10:57:32 AM
 Government Scheme: The government offers loans of up to ₹20 lakh without a guarantee

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से देशवासियों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया रहा है। इन्हीं में से एक पीएम मुद्रा लोन योजना भी है। इस योजना के माध्यम से सरकार लोगों को बिना ब्याज के लोन भी देती है। इस लोन के माध्यम से लोग अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

 योजना की विशेष बात ये है कि इसमें सरकार बिना गारंटी के लोन देती है। योजना में आपको चार तरीकों का लोन दिया जाता है। जरूरत और पात्रता के हिसाब से लोन तय होता है। आज हम आपको योजना के संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

  केन्द्र सरकार की इस योजना में शिशु लोन 50 हजार तक दिया जाता है। वहीं किशोर लोन के तहत 50 हजार से लेकर 5 लाख तक प्रदान किए जाते हैं।  तरूण लोन 5 लाख से 10 लाख तक मिलते हैं। तरूण लोन चुकाने के आधार पर तरूण प्लस  के तहत 20 लाख रुपए दिए जाते हैं। 

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.