- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक पीएम विश्वकर्मा योजना भी है। ये योजना में लोगों को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए सहायता दी जाती है। लोगों को योजना से जुड़ने पर कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है।
इस ट्रेनिंग में उन्हें उनके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक प्रतिदिन 500 रुपए स्टाइपैंड दिया जाता है। वहीं लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए भी आर्थिक मदद की जाती है। योजना के तहत लाभार्थियों को 15000 रुपए सरकार की ओर दिए जाते हैं।
इन पैसों के माध्यम से लाभार्थी टूलकिट यानी अपने काम से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं। अगर आप पात्र है तो इस योजना का लाभ जरूर ही उठाना चाहिए। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा योजना का लाभ लिया जा रहा है। ये लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुई है।
PC: timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें