- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अब किसानों को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है। योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि इस सरकारी योजना का लाभ किन-किन लोगों को मिलेगा। योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है जो योजना के लिए पात्र होते हैं। वहीं पात्र लोगों को योजना के तहत आने वाले कुछ काम भी करवाने होते हैं। इन कामों के पूरा नहीं होने पर किस्त अटक सकती है।
ई-केवाईसी योजना का सबसे जरूरी काम है और ये सभी को करवाना अनिवार्य होता है। भू-सत्यापन का काम करवाना भी आवश्यक है। जो लोग आधार लिंकिंग का काम भी नहीं करवाएंगे उनकी भी किस्त अटक सकती है। जिन किसानों के ये काम पूरे होंगे उन्हें योजना का लाभ मिलेगा।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें