LIC: बच्चे के विवाह की चिंता हो जाएगी दूर, इस स्कीम में आज से शुरू कर दें निवेश

Hanuman | Saturday, 11 Apr 2026 01:00:41 PM
LIC: Put Your Worries About Your Child's Marriage to Rest—Start Investing in This Scheme Today

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से कई शानदार निवेश योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।  आप हम आपको एलआईसी की एक बहुत ही शानदार योजना के बारे में जानकारी देने जा रह हैं, जिसमें निवेश करन से बच्चों की हाई एजुकेशन और शादी जैसे बड़े खर्चों की चिंता समाप्त हो जाएगी।

आज हम आपको एलआईसी की न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आप हर दिन लगभग 150 रुपए का निवेश कर करीब 19 लाख रुपए तक का फंड तैयार कर सकते हैं।  इस नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग योजना में आप बच्चे की उम्र 0 से 12 साल के बीच में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। 

स्कीम में हर दिन करीब 150 रुपए या साल में लगभग 55,000 रुपए 25 साल तक नियमित निवेश करने होंगे। इसमें आपका कुल योगदान करीब 14 लाख रुपए तक होगा। पॉलिसी की मैच्योरिटी पर आपको लगभग 19 लाख रुपए तक मिलेंगे। इस राशि से आपकों बच्चे की शिक्षा या विवाह जैसे बड़े खर्चों को कवर करने में सहायता मिलेगी।

PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.