- SHARE
-
खेल डेस्क। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (81 रन) और वैभव सूर्यवंशी (78 रन) की तूफानी पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 19 में शुक्रवार को गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हराया। मैच में स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज करवाई। जडेजा ने मुकाबले में टी20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 4 हजार रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं।
इससे पहले ये उपलब्धि हार्दिक पांड्या ही हासिल कर सके हैं। रवीन्द्र जडेजा ओवरऑल यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के 25वें खिलाड़ी हैं। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में रवीन्द्र जडेजा ने नाबाद 24 रन बनाए। जडेजा ने अपनी पारी में एक चौका लगाया।
वहीं गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन खर्च किए और रोमारियो शेफर्ड का बड़ा विकेट अपने नाम किया।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें