IPL 19: अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

Hanuman | Saturday, 11 Apr 2026 04:49:34 PM
IPL 19: Abhishek Sharma plays a blistering innings; Sunrisers Hyderabad set this record.

खेल डेस्क। अभिषेक शर्मा (74) और ट्रेविस हेड (38) की तूफानी पारियों के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 17वें लीग मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ विशाल स्कोर की नींव रख दी है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

अभिषेक और हेड ने केवल 8.1 ओवर में ही 120 रन की साझेदारी की। दोनों ने 105 रन तो पावर प्ले में ही बना डाले। ये आईपीएल19 में किसी टीम का पावर प्ले में सबसे बड़ा स्कोर है। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 100 के करीब रन बनाए थे।

 सनराइजर्स हैदराबाद के नाम आईपीएल के पावर प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2024 में दिल्ली में बिना विकेट गंवाए 125 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने केवल 28 गेंदों पर 74 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के लगाए। वहीं ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों पर 38 रन की शानदार पारी खेली। पंजाब ने समाचार लिखे जाने तक 15 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 176 रन बना लिए हैं।

PC:  espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.