LPG Price: सुबह-सुबह एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए आई अच्छी खबर, हो गया है इतना सस्ता

Hanuman | Monday, 01 Dec 2025 08:17:13 AM
LPG Price: Good news for LPG cylinder consumers this morning, it has become so cheap

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 के अन्तिम माह के पहले दिन यानी 1 दिसंबर को एलपीजी सिलेंडर उपभाक्ताओं के लिए खुश खबर आई है। आज दिसंबर माह के पहले दिन एक बार फिर से ये खुशखबरी केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए ही आई है। इस बार भी केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में केन्द्र सरकार ने कटौती की है।

खबरों अनुसार, सरकार ने इस सिलेंडर को दस रुपए सस्ता कर दिया है। नई कीमत आज से लागू हो गई है। गत माह भी कमर्शियल सिलेंडर का दाम पांच रुपए घटाया गया था। वहीं एक बार फिर से 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर इतने में मिलेगा

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधारी दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1580.50 रुपए के स्थान पर केवल 1590.50 रुपए में मिलेगा। वहीं  कोलकाता में इसकी कीमत अब घटकर 1684 रुपए, मुंबई में 1531 रुपए और चेन्‍नई में 1739.50 रुपए हो गई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को नहीं मिली है राहत

सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को आज भी राहत नहीं दी है। लम्बे समय से कीमतों में कमी होने का इंतजार है। देश के ज्यादातर शहरों में रसोई गैस का दाम 850 रुपए लेकर 960 रुपए के बीच ही बना हुआ है। दिल्ली में ये सिलेंडर 853 रुपए, मायानगरी मुंबई में 852.50, लखनऊ में 890.50, अहमदाबाद में 860, हैदराबाद में 905, वाराणसी में 916.50 और पटना में 951 रुपए में मिलेगा।  

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.