Petrol and Diesel Price: दोनों ही ईंधनों की कीमतों में आई गिरावट, आज ये है भाव

Hanuman | Monday, 17 Mar 2025 08:28:14 AM
Petrol and Diesel Price: Prices of both fuels fell, this is the price today

इंटरनेट डेस्क। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार से उछाल आया है,  ये फिर से 71 डॉलर के आसपास पहुंच गई हैं। इसके बावजूद देश के कई स्थानों पर दोनों ही ईंधनों की कीमतों में गिरावट आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कटौती करके लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। खबरों के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों ने यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता किया है। इससे यहां पर पेट्रोल 94.66 रुपए लीटर बिक रहा है। 

वहीं यहां पर डीजल भी 18 पैसे सस्ता हुआ है। यहां पर डीजल 87.76 रुपए लीटर की कीमत पर बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 94.53 रुपए और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 87.61 रुपए लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 14 पैसे गिरकर 94.97 रुपए लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं यहां पर डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 87.83 रुपए लीटर की कीमत बिक रहा है। 

दिल्ली में आज इतनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत
हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर, मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपए और डीजल 92.35 रुपए और कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपए और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिल रहा है। 

PC: themidpost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.