Petrol-Diesel Price: जयपुर से चेन्नई तक आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Tuesday, 10 Feb 2026 09:33:00 AM
Petrol-Diesel Price: From Jaipur to Chennai, here are the prices of both fuels today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। कीमतों में बदलाव नहीं होने से लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है।

वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। देश के चार महानगरों में भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और  डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में रुपए में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30,डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

लोगों को है बड़े बदलाव का इंतजार

आपको बता दें कि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कई बार बड़ा बदलाव होने के बावजूद देश में लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में आखिरी बार मार्च 2024 को कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। इसके बाद से ही लोगों को कीमतों में बड़े बदलाव का इंतजार है।

PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.