Rajasthan: भजनलाल सरकार प्रदेश में चला रही हैं ये चार पेंशन योजनाएं, बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं फायदा

Hanuman | Tuesday, 10 Feb 2026 08:24:10 AM
Rajasthan: The Bhajan Lal government is running these four pension schemes in the state, and a large number of people are benefiting from them

जयपुर। भजनलाल सरकार की की ओर से गरीबों के लिए कई प्रकार की पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जो लोगों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए उनके लिए सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही हैं। मौसम समय में प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री लघु एवं सीमांत कृषक सम्मान पेंशन योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

वहीं  केंद्र सरकार की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा एवं निशक्त पेंशन योजनाएं भी प्रदेश में व्यापक स्तर पर लागू की जा रही हैं।  सरकार की  इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सशक्त कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इनका बड़ी संख्या में लोग फायदा उठा रहे हैं।

कर पात्रता निर्धारण की प्रक्रिया अधिक स्पष्ट और पारदर्शी बनाई

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने 5 जून 2024 को नियमों में संशोधन कर पात्रता निर्धारण की प्रक्रिया अधिक स्पष्ट और पारदर्शी बनाई। इन नियमों के सतत क्रियान्वयन से वृद्धजन, विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा, विशेष योग्यजन तथा लघु एवं सीमांत कृषकों को नियमानुसार पेंशन सुनिश्चित की जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया को सरल और नागरिकों के अनुकूल बनाया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। इसकी अनुपालना में पेंशन की आवेदन प्रक्रिया को सरल और नागरिकों के अनुकूल बनाया गया है, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति स्वयं या ई-मित्र के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सके। पेंशन से जुड़ी संपूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन और पेपरलेस तरीके से संचालित किया जा रहा है। ssp.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जनआधार आधारित सत्यापित मेटाडाटा के माध्यम से आवेदन, स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया संचालित हो रही है। पेंशन राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जा रहा है। साथ ही, पेंशन से संबंधित शिकायतों का भी त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.