Petrol-Diesel Price: देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Friday, 30 May 2025 08:42:17 AM
Petrol-Diesel Price: These are the prices of both fuels in major cities of the country today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। राजस्थान में भी दोनों ही ईंधनों की कीमतें नहीं बदली है। प्रदेश में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 और डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर है। 

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 तथा डीजल  92.44 रुपए है। कोलकाता में पेट्रोल  103.94  और डीजल 90.76 और गुरुग्राम में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.19 और डीजल की कीमत 88.05 है।  देश में कही भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। 

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजदू भी नहीं बदली कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों ने मार्च 2024 में अन्तिम बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बदला था।  मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदला गया था। इसके बाद से कीमतों में बड़ा संशोधन नहीं हुआ है।

इस कारण लोगों को लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कई बार कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजदू भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। 

PC:  news24online 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.