- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुवाहाटी से जारी किया। देश में बड़ी संख्या में किसानों को इस किस्त का लाभ मिला है। हालांकि कई किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए अपात्र भी हैं।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलता है। आयकर देने वाले किसान, सरकारी नौकरी करने वाले लोग या फिर संवैधानिक पदों पर रहे लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। जिनके पास बहुत बड़ी खेती की जमीन वह भी किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं। पात्र किसान योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए उन्हें पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। आवेदन सही पाए जाने पर किसान को लाभार्थियों की सूची में शामिल कर लिया जाता है।
PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें