PM Kisan: इस योजना के तहत किसानों को मिलेेंगे 15 लाख रुपए, कर सकते है अपना बिजनेस

Samachar Jagat | Tuesday, 13 Jun 2023 10:58:31 AM
PM Kisan: Under this scheme, farmers will get Rs 15 lakh, they can do their business

इंटरनेट डेस्क। किसानों के लिए सरकार की और से कई योजनाए चलाई जाती है। इन योजनाओं में ही एक योजना है एफपीओ जिसके तहत सरकार किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूती प्रदान करना चाहती है। इस योजना के तहत किसान अपना बिजनेस शुरू कर सकते है। इसमें किसानों को 15 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

किसानों मिलेगी आर्थिक मदद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो किसानों को एफपीओ योजना के तहत 15 लाख रुपये मिलते हैं। इस योजना के तहत किसानों को खेती से जुड़े नया कारोबार करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ पाने के लिए 11 किसानों को मिलकर एक संस्था बनानी होती है। इसमें किसानों को खेती से जुड़े उपकरण, फर्टिलाइजर, बीज और दवाएं खरीदने में भी मदद मिलती है। इस योजना का लाभ सिर्फ फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन को ही मिलता है।

क्या करना होगा
आपको सबसे पहले 11 किसानों की एक संस्था बनानी है। इस संस्था को एफपीओ कहा जाएगा। इसके बाद आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की वेबसाइट पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इसके लिए आप चाहे तो ई मित्र पर भी जा सकते है और वहां भी ये काम करवा सकते है। 

pc- abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.