PM Kisan Yojana: इन लोगों को नहीं मिलेगा योजना की 22वीं किस्त का लाभ, जान लें आप

Hanuman | Wednesday, 26 Nov 2025 09:26:10 AM
PM Kisan Yojana: These people will not get the benefit of the 22nd installment of the scheme, you should know

इंटरेनट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का लाभ हाल ही में लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को  मिला है। इस योजना की अगली किस्त अगले साल फरवरी में जारी होने की संभावना है।

इससे पहले आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन किसानों को योजना की 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कई काम करवाने होते हैं। ये काम पूरे होने पर ही उन्हें लाभ मिलता है, जो ये काम नहीं करवाएगा उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो ई-केवाईसी जरूर ही करवा लें। ई-केवाईसी नहीं होने पर किस्त अटक सकती है।

जो किसान भू-सत्यापन नहीं करवाएगा उसकी किस्त भी अटक जाएगी। गलत दस्तावेजों के जरिए पीएम किसान योजना से जुड़े लोगों को भी 22वीं किस्त नहीं मिलेगी। लोग गलत दस्तावेजों के जरिए भूलकर भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं करें।

PC: lalluram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.