Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: गैस सिलेंडर पर 1200 रुपए की सब्सिडी पाने के लिए आज ही कर लें ये काम, नहीं तो…

Hanuman | Tuesday, 04 Aug 2026 08:58:18 AM
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: Do this today to get the ₹1,200 subsidy on gas cylinders, or else...

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लिया जा रहा है। योजना में पात्र लाभार्थियों को अब एक वित्त वर्ष में केवल चार एलपीजी रिफिल पर ही ₹300-₹300 की सब्सिडी सरकार की ओर दी जाती है। यानी लाभार्थी पूरे साल में अधिकतम ₹1,200 की सब्सिडी का लाभ हासिल कर सकता है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पहले ज्यादा रिफिल पर सब्सिडी मिलती थी, लेकिन सरकार ने मिडिल ईस्ट में तनाव और ग्लोबल एलपीजी सप्लाई चेन पर दबाव के दौरान नियमों में बदलाव कर इस चार सिलेंडर तक ही कर दिया है। यानी 4 गैस सिलेंडर रिफिल कराने के बाद 300 की सब्सिडी नहीं मिलेगी। सब्सिडी पाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी जरूरी कर दी है।

खबरों के अनुसार, सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से स्पष्ट कर दिया कि जिन उज्ज्वला लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। ई-केवाईसी नहीं होने पर सब्सिडी का पैसा खाते में आने में परेशानी हो सकती है। हालांकि उज्ज्वला कनेक्शन वाले उपभोक्ता अगर पहले ही ई-केवाईसी करा चुके हैं तो  उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया कराने की आवश्यकता नहीं होगी। आपको आज ही ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए।

इस साल इतना महंगा हो चुका है सिलेंडर
आपको बता दें कि ईरान-अमेरिका तनाव के बबीच 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर 60 रुपए महंगा हुआ था। इसके बाद 7 जून को कीमत में 29 रुपए का इजाफा किया गया था। इस साल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 89 रुपए का इजाफा हो चुका है।

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.