Railway: कर्मचारियों को इतने हजार रुपए मिलेगा दीपावली का बोनस, जानकर दिल हो जाएगा खुश

Samachar Jagat | Thursday, 19 Oct 2023 12:47:15 PM
Railway: Employees will get Diwali bonus of so many thousand rupees, heart will be happy to know

इंटरनेट डेस्क। अगले महीने दीपावली का त्योहार आने वाला है। इस त्याहोर के आने से पहले ही रेल कर्मियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि केन्द्र सरकार ने रेल कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने का ऐलान कर खुश कर दिया है।  

78 दिन का बोनस रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा होगा। सरकार के इस निर्णय से रेलवे सभी नॉन गजेटेड अधिकारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा।  इसकी गणना ग्रुप डी के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन के आधार पर की जाएगी। 7वें वेतन आयोग के अनुसार, इन कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18000 है।

इस आधार पर इन्हें 46 हजार रुपए बोनस के रूप में मिलने की उम्मीद है। इससे कर्मचारियों का त्योहार अच्छे से मन सकेगा। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभ चुनाव से पहले इसे केन्द्र सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। 

PC: indiatoday.



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.