- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिटिया के बेहतर भविष्य के लिए सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कई ऐसी योजनाएं भी चल रही हैं, जिनमें निवेश कर आप अपनी बिटिया के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
आज हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें निवेश कर आप बिटिया के भविष्य के लिए मोटी रकम जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है। आप नए साल से इस योजना में निवेश कर सकते हैं। इस योजना में खाता खुलवाने के 21 सालों के बाद यह स्कीम मैच्योर हो जाती है। आपको इसमें केवल 15 सालों के लिए निवेश करना होगा।
बेटी के 18 साल के होने के बाद आप इस योजना से पैसे निकाल सकते हैं। इसमें न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना का निवेश आप अपनी बेटी के लिए कर सकते हैं। इसमें निवेश करने पर बाजार जोखिमों का सामना भी आपको नहीं करना पड़ेगा।
मैच्योरिटी के समय मिलेंगे 69,27,578 रुपए
इस लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान में आपको पांच साल की उम्र में अपनी बेटी का खाता खुलवाना होगा। इसके बाद हर साल 1.5 लाख रुपए का निवेश इस योजना में करने पर आपको मैच्योरिटी के समय 69,27,578 रुपए मिलेंगे। आपको अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश शुरू कर देना चाहिए। इस राशि से आप अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा दिला सकते हैं।
PC: outlookhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [amarujala]