पेट्रोल से भी 20 रुपए सस्ता मिलेगा ये ईंधन, कर दिया गया है लॉन्च, आमजन को मिली राहत

Hanuman | Saturday, 06 Jun 2026 01:08:49 PM
This fuel will be available for ₹20 less than petrol, it has been launched, bringing relief to the general public

इंटरेनट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ रहे संकट के बीच देशवासियों के लिए राहत वाली खबर आई है। खबर ये है कि देश में ई85 फ्यूल को लॉन्च कर दिया है। सरकार की ओर से लॉन्च किया गया ई85 फ्यूल लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

नया ब्लेंडेड फ्यूल आम नागरिकों की जेब पर पेट्रोल के मुकाबले हल्का असर डालेगा। खबरों के अनुसार, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप पुरी के मुताबिक, मौजूदा ई85 ईंधन की तुलना में पूरे 20 रुपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। ये एक ऐसा पेट्रोल के साथ मिश्रण है जिसमें 85 फीसदी तक एथेनॉल मिलाया जाता है।

खबरों के अनुसार, हरदीप पुरी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली स्थित एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर इस ईंधन को लॉन्च किया। इसकी शुरुआत देशभर के 48 पंपों से होगी। पूरी ने जानकारी दी कि सरकार दिसंबर 2026 तक इसे 500 आउटलेट तक और दिसंबर 2027 तक लगभग 5,000 आउटलेट तक बढ़ाने की योजना बना रही है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.