क्या अब 1,000 रुपए के स्थान पर हर महीने मिलेगी 7,500 रुपए पेंशन? उठाया जा रहा है ये कदम

Hanuman | Tuesday, 04 Aug 2026 08:28:27 AM
Will the monthly pension now be ₹7,500 instead of ₹1,000? This step is being taken

 इंटरनेट डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े सदस्यों के लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि जल्द ही उनकी मासिक न्यूनतम पेंशन 1000 रुपए से बढ़कर 7500 रुपए प्रतिमाह हो सकती है।  पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे पेंशनधारकों ने अब अपनी मांगों को लेकर आज से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने इस संबंध में जानकार दी। उन्होंने कहा कि पेंशनधारक लंबे समय से शांतिपूर्ण ज्ञापन और अपीलों के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन, इस पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी कारण अब समिति ने सरकार के सामने एक बार फिर से अपनी मांगे रखी।

ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने सरकार के सामने रखी ये मांगें
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की ओर से न्यूनतम मासिक पेंशन को एक हजार रुपए से बढ़ाकर सीधा 7,500 रुपए प्रतिमाह करने, बढ़ी हुई पेंशन के साथ महंगाई सूचकांक के आधार पर डीए भी जोड़ने, पेंशनधारकों और उनके जीवनसाथी को मुफ्त और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और उच्चतम न्यायालय के फैसलों के मुताबिक सभी पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हायर पेंशन का वास्तविक लाभ जल्द से जल्द दिए जाने की मांग की है।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में ईपीएस-95 के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन केवल 1,000 रुपए प्रतिमाह है, जिसे सितंबर 2014 से लागू किया गया था। बढ़ती महंगाई के दौर में ये राशि बहुत ही कम है।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.