Ashok Gehlot ने कहा- इस बार चौंकाने वाले होंगे लोकसभा चुनाव के परिणाम

Samachar Jagat | Tuesday, 16 Apr 2024 09:17:55 AM
Ashok Gehlot said- This time the results of Lok Sabha elections will be shocking

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत का दावा किया है। इसी बीच राजस्थान में लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बड़ा दावा किया है।

19 अप्रैल के लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने से पहले अशोक गहलोत ने कहा है कि उनके राज्य में लोकसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के क्लीन स्वीप को प्रतिबिंबित नहीं करेंगे, क्योंकि राजनीतिक स्थिति बदल रही है और हर गुजरते दिन के साथ लोग कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, गहलोत ने कहा कि गत दो बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के लिए चुनावी आंकड़ा 25-0 था। अब हालात अलग हैं और लोग भी कांग्रेस के पक्ष में हैं। अशोक गहलोत ने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि लोकसभा चुनाव के इस बार के परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कितनी सीटे जीतेगी।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.