कांग्रेस की गारंटी यात्रा निकालने से आमजन प्रभावित नहीं होने वाला: CP Joshi

Samachar Jagat | Thursday, 09 Nov 2023 09:39:18 AM
Common people will not be affected by Congress's Guarantee Yatra: CP Joshi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस की गारंटी यात्रा को लेकर निशाना साधा है। सीपी जोशी ने बुधवार को चित्तौडग़ढ़ भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और उपस्थित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन को संबोधित किया। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। 

उन्होंने ट्वीट किया कि जिस कांग्रेस की गारंटी को राजस्थान की जनता अब समाप्त कर चुकी है, उसकी यात्रा निकालने से आमजन प्रभावित नहीं होने वाला। पिछले चुनाव में झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस किसानों की जमीनें नीलाम करने के आदेश निकालती है।

युवाओं के साथ छल करती है। महिलाओं की सुरक्षा के खिलवाड़ और सनातन धर्म का अपमान करती है। ऐसी अकर्मण्य कांग्रेस सरकार के राज को उखाड़ फेंकने का संकल्प चित्तौडग़ढ़ की जनता को लेना है। आपका प्रत्याशी कमल है। कमल का बटन दबाकर विकास की सरकार चुने।

PC: twitter 



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.