Crime News: एक बच्चे की मां से चल रहा नाबालिग लड़के का प्रेम प्रसंग, मिलने पहुंच गया ससुराल, महिला ने छिपाया ऐसी जगह की कपड़े....

Shivkishore | Saturday, 01 Mar 2025 12:34:31 PM
Crime News: A minor boy was having an affair with the mother of a child, he went to meet her in-laws, the woman hid his clothes in such a place...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के कटिहार जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए। जी हां यहां का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। दरअसल यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। कटिहार में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के का उसकी शादीशुदा बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का उससे मिलने ससुराल चला आया।

बचाने के लिए छिपा दिया संदूक में 
लड़की ने ससुरालवालों से बचाने के लिए प्रेमी को संदूक में छिपा दिया था। दोनों को लगा कि वो सुरक्षित हैं लेकिन घरवालों को शक हुआ तो पूरे कमरे की तलाशी ली गई। घर के लोग जब कमरे की तलाशी ले रहे थे तब लड़की संदूक पर हाथ रख कर खड़ी थी। उस जगह से वो बिल्कुल भी नहीं हिल रही थी फिर उसे वहां से हटाकर संदूक खोला गया तो इसमें से उसका प्रेमी निकला।

लगाई पिटाई
इसके बाद लोगों ने उसकी खूब पिटाई की। इस घटना पर परिजन ने बताया कि लड़का महज 17 साल का है और उसका शादीशुदा बहन सितारा खातून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सितारा एक बच्चे की मां भी है। घर के लोगों ने लड़के के पिता से उसे छोड़ने के लिए 1 लाख रुपये की डिमांड की है।

pc- hindustan



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.