अंता की जनता ने भाजपा सरकार के कुशासन और अहंकार पर करारा प्रहार किया: Dotasra

Hanuman | Saturday, 15 Nov 2025 01:26:44 PM
Dotasra made a big statement after Congress's victory in the Anta assembly by-election

इंटरनेट डेस्क। अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

डोटासरा ने एक्स के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अंता की जनता-जनार्दन को हृदय से प्रणाम, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी पर अपना अपार विश्वास जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया को प्रचंड जीत दिलाई। यह जीत हर कांग्रेस कार्यकर्ता की तपस्या, समर्पण और अथक परिश्रम की जीत है। अंता की जनता ने अपने मत से न सिर्फ सत्य और सेवा को चुना, बल्कि भाजपा के सरकार के कुशासन और अहंकार पर करारा प्रहार भी किया है।

भाजपा सरकार को 2 साल होने को है, यह चुनाव उनके लिए 'मिड टर्म टेस्ट' था, जिसमें वो बुरी तरह फेल हुई है। क्योंकि प्रदेश की जनता अब इनके झूठे वादों और खोखले दावों से पूरी तरह नाखुश और निराश है। अंता की जनता ने अपने जनादेश से यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाएं, पारदर्शी शासन और विकास की गति ही प्रदेश के लिए उत्कृष्ट थी। यह परिणाम जनता की उम्मीदों, विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.