मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के भवध्याचल क्षेत्र में एक व्यक्ति सोते समय अपने ससुर की हत्या करके फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चपरासी के पद से सेवानिवृत हुए 65 वर्षीय भोलानाथ माली ने अपनी छह कन्याओं में दो पुत्रियों पुष्पा और आशा की शादी सोनभद्र जिले में मुरधवा निवासी पन्नालाल माली के दो पुत्रों रामनरेश और सूरज के साथ की थी। परिजनों के अनुसार एक सप्ताह पहले आशा अपने बच्चों के साथ मायके आई थी और शनिवार को उसका पति सूरज भी अपनी ससुराल आ गया था। भोलानाथ अपने दामाद सूरज और नाती-पोतो के साथ बैठक में सो गया।
उन्होंने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे अपने सूरज ने अपने ससुर भोलनाथ की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। इस बीच उसकी सास की नींद खुल गई तो उसने अपने दामाद को भागते देखा और वह कमरे में गई तो चारपाई पर उसके पति का खून से लथपथ शव पडा मिला। इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।