- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गुजरात के सूरत शहर से दुष्कर्म का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध संबंध के शक में अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने पति को जान से मारने की भी कोशिश की। इसके बाद महिला को हाथ-पैर बांधकर तापी नदी में फेंकने का प्रयास किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
खबरों के अनुसार, महिला के साथ 24 जुलाई की शाम को वारदात हुई। आरोपी गणेश राजपूत को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। गणेश ने पहले पत्नी की डंडे और हथौड़े से बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे अपने दोस्त महेश के साथ दीनदयाल नगर स्थित एक कमरे में ले गया।
पति और उसके दोस्त ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म
यहां पर पति और उसके दोस्त ने बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने महिला के सिर पर पाइप से वार किया। इससे पीडि़ता गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी गणेश ने अपने दो अन्य दोस्तों विजय और अप्पा को बुलाकर पत्नी को एक ऑटो में बिठाया।
वे उसे तापी नदी के पास ले गए। यहां पर आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध उसे नदी में फेंकने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान महिला किसी प्रकार से अपनी जान बचाने में सफल रही। बाद में महिला ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें